जरुरी सामान की कालाबाज़ारी पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने शुरू किया मोबाइल शॉप सुविधा

रीतेश रंजन, आईआईएन/चेन्नई, @Royret
कोरोना महामारी से बचने के लिए देशभर में लॉक डाउन की लागू कर दिया है, जिसकी मियाद 21 दिन से ज्यादा भी हो सकती है। लॉक डाउन की वजह से बाजार में कई जरुरी सामानो की कमी होने लगी है तो कई लोग इन सामने की कला बाज़ारी करने लगे है।
जरुरी सामानो की कालाबाज़ारी लोगों में परेशानी का सबब बनता जा रही है। यह हालत किसी एक जगह नहीं बल्कि देश भर में है और इसके प्रभाव से तमिलनाडु भी अछूता नहीं रहा है।
टीम इनफोडिया ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के सबसे बड़े थोक मार्किट कोयम्बेदु बाजार और अन्य सब्जी मंडियों का दौरा किया। वहां लोगों से बात करने पर पता चला की कुछ दुकानों में सामान की सही कीमत ली जा रही है तो अधिकांश जगह सामान की उचित कीमत से बढ़ा दाम लोगों से वसूला जा रहा है।
लोगों का कहना है की बाजार में लॉक डाउन के बाद से चीज़ों की कमी देखने को मिल रही है तो अधिकांश सामान विशेषकर के सब्जियों फलों के दाम आसमान छू रहे है।
कोयम्बेदु मार्किट के सब्जी विक्रेता जय कुमार का कहना है की कोरोना महामारी फैलने से पहले बहार से सब्जियों की गाडी काफी संख्या में आती थी लेकिन अब यह सिमित संख्या में आती है। यही वजह है की सब्जी की कीमतों में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है।
सब्जी व फल विक्रेता रत्नावेलु का कहना है की सरकार ने ऐसे समय में लोगों की सुविधा के लिए हमे दूकान खोलने की छूट तो दी है पर समय की पाबन्दी होने के कारन हम पहले के जैसा व्यवसाय नहीं कर पार रहे है। लॉक डाउन के कारन लोगो में भय का माहौल है इसलिए पहले जैसी भीड़ यहाँ नहीं लगती।
कुछ स्थानों पर रेसिडेंशियल काम्प्लेक्स में ही सब्जी बाजार की सुविधा वहां के प्रबंधन की ओर से की जा रही है। आईटी कंपनी में काम करने वाले धीरज कुमार का कहना है की उन्हें सब्जी खरीदने के लिए कही बहार नहीं जाना पड़ता है। उनके रेसिडेंशियल काम्प्लेक्स के अंदर ही आजकल हर सप्ताह सब्जी बाज़ार लगता है लेकिन यहाँ सब्जी की कीमते आम दिनों से काफी ज्यादा है।
गृहणी शिवशंकरी का कहना है की कोयम्बेदु थोक बाजार में सब्जी की कीमते कम है लेकिन फुटकर बाजार में आते आते उसकी कीमत काफी अधिक हो जाती है। ये फल और सब्जी ताज़े भी नहीं होते है लेकिन मज़बूरीवश उन्हें अधिक कीमतों पर ऐसे फल और सब्जी खरीदनी पड़ती है।
चेन्नई निवासी ज़ीनत बताती है की लॉक डाउन की वजह से सब्जी, फल व अन्य उत्पादों की कीमते काफी बढ़ गयी है। कई दुकानों में आपको तो स्टॉक भी देखने को नहीं मिलेगा। अधिकांश दुकानों में काउंटर खाली मिलेंगे जहा सामान उपलध है वह दुगुनी कीमतों पर उपलध होती है।
वही राज्य सरकार ने लोगों की इन परिशेनायों को दूर करने के लिए मोबाइल वेगीटाब्ले शॉप सुविधा शुरू की है।ये मोबाइल शॉप सस्ती दरों पर सामान मुहैया कराएंगे।
इसे चेन्नई के विभिन्न इलाकों में भेजा जा रहा। चेन्नई महानगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी बताते है की अभी ऐसे केवल अभी ऐसे 50 वाहन को इस काम में लगाया गया है जरुरत को देखते हुए इसकी संख्या और बधाई जाएगी।

