मोदी सरकार के सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार अभियान नेपाल में भी

संजय जोशी, आईआईएन/काठमांडू/बीकानेर, @Infodeaofficial

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार अभियान से प्रभावित होकर प्लास्टिक हटाओ सप्तदिवसीय महाअभियान के अन्तर्गत तेरापंथ महिला मंडल काठमांडू [नेपाल] द्वारा नारायण चौर सब्जी मंडी और काठमांडू के प्रमुख स्थलों पर पहुंचकर प्लास्टिक थैलियों के दुष्प्रभाव के बारे में बता कर कपड़े की सैकड़ों थैलियों का वितरण कर जनता को जागरूक किया गया।

चौराहे एवं गलियों में जाकर कपड़े की थैलियों का वितरण किया तो यहाँ की जनता ने समर्थन के साथ-साथ जिन्दगी में प्लास्टिक उपयोग करने का परित्याग कर हस्ताक्षर भी किए।

राजस्थान में बीकानेर निवासी व नेपाल के काठमांडू प्रवासी ललित मरोटी ने रविवार को बताया कि इस मुहिम में नेपाल अणुव्रत समिति के अध्यक्ष ज्योति कुमार बैगानी, कन्या मण्डल सुशील नाहटा एवं समस्त महिला मण्डल सदस्याओं ने भी लोगों से प्लास्टिक छोड़ो अभियान में अपनी सहभागिता प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *