भारत–थाईलैंड संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री-2019 का प्रमाणन एवं समापन समारोह

आईआईएन/नई दिल्ली, @Infodeaofficial

भारतीय सेना और रॉयल थाईलैंड आर्मी (आरटीए) के बीच संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास – मैत्री 2019 को 16 सितम्बर, 2019 को शुरू किया गया था, जो 29 सितम्बर, 2019 को फॉरेन ट्रेनिंग नोड, उमरोई (मेघालय) में पूरा हुआ।

पिछले 14 दिनों के दौरान, दोनों सेनाओं के दलों ने आतंकवादी गतिविधियों से निपटने और संचालन क्षमता बढ़ाने के बारे में अपनी विशेषज्ञता और अनुभवों को साझा किया।

शहर और जंगल के वातावरण में आतंकवादी कार्रवाईयों के विभिन्न पक्षों में संयुक्त प्रशिक्षण प्रदान करना इस अभ्यास में शामिल है।

य़ह प्रशिक्षण 48 घंटे के आउटडोर अभ्यास के साथ पूरा हुआ, जिसमें दोनों सेनाओं के दलों ने एक मॉक विलेज में घेराबंदी और खोज कार्रवाई संचालित की।

अभ्यास में भागीदारी करने वाले दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की उपस्थिति में भारतीय सेना के ब्रिगेडियर अनिल रमन द्वारा प्रमाणन अभ्यास की समीक्षा की गई। कर्नल पाना क्लियूप्लोडटूक ने रॉयल थाईलैंड आर्मी का प्रतिनिधित्व किया।

प्रशिक्षण के अलावा, दोनों सेनाओं के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए, अभ्यास के अंतिम दिन, दोनों पक्षों ने फुटबॉल, वॉलीबॉल मैचों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अनेक अन्य गतिविधियों में हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *