तमिलनाडु और पुदुचेरी में भारी बारिश की संभावना

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial 

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने तमिलनाडु और पुदुचेरी में बंगाल की खाड़ी में बन रहे हवा के कम दबाव के क्षेत्र बन रहा है। इसके कारण भारी बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञप्ति के अनुसार अगले 48 घंटे यानी बुधवार तक यह दबाव वाला क्षेत्र निर्मित हो जाएगा। तमिलनाडु के नीलगिरि और कोयम्बत्तूर जिलों में मंगलवार को भारी बरसात की संभावना है।

सोमवार रात को चेन्नई के कई इलाकों में अच्छी बरसात हुई जबकि कुछ इलाकों में बूंदाबांदी ही होती रही। नीलगिरि में सोमवार को हुई भारी बरसात के बाद पूर्वानुमान को देखते हुए 4 तहसीलों ऊटी, गंडलूर, बंदलूर और कुंडा में स्कूल और कॉलेजों में अवकाश की घोषणा कर दी गई है।

महानगर चेन्नई और इसके उपनगरीय क्षेत्रों के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा गया कि आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। महानगर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और निम्नतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *