स्कूल विद्यार्थियों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य : शिक्षा विभाग

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial
स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल के विद्यार्थियों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य किया है। जिला प्राइमरी शिक्षा अधिकारी और स्कूल के हेड मास्टरों को एक परिपत्र जारी कर आधार अनिवार्य करने की घोषणा की गई।
जारी परिपत्र में सभी विद्यार्थियों को पंजीकृत आधार नंबर देने का निर्देश दिया गया है। शैक्षणिक सूचना केंद्र में आधार का विवरण जोड़ा जाएगा। क्षेत्रीय संसाधन केंद्र विद्यार्थियों और अभिभावकों से विवरण प्राप्त करेगी। उसके बाद आधार वेबसाइट पर इसे अपलोड किया जाएगा।
आधार कार्ड में किसी भी प्रकार के बदलाव के लिए प्राइमरी एजुकेशन अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। पंजीकरण के लिए किसी प्रकार की राशि नहीं ली जाएगी। यह सुविधा सिर्फ स्कूली विद्यार्थियों के लिए है। पंजीकरण की प्रक्रिया पर निगरानी रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी होगी।

