आईआईएन/नई दिल्ली, @Infodeaofficial पुलिस स्मृति दिवस परेड 2019 के अवसर पर बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि आज जिन शहीद पुलिसकर्मियों के नाम शहीदों की सूची में शामिल किए गए हैं उन सभी के परिवारों के प्रति समग्र देश की ओर से अत्यंत आदर के साथ कृतज्ञता व्यक्त करता हूं | श्री शाह ने कहा कि सामान्य दृष्टि से पुलिस का काम सरकारी कर्मी के रूप में दिखाई पड़ता किंतु जब दृष्टिकोण बदल कर देखते हैं तो मालूम पड़ता है कि चुपचाप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले पुलिस के जवानों का देश के प्रगति के पथ पर अग्रसर होने में कितना महत्वपूणॆ योगदान है। उनका कहना था कि चाहे सीमाओं की सुरक्षा हो, आतंकवाद का सामना करना हो, नक्सलियों का सामना करना हो या सड़क पर चुपचाप व्यवस्था सुधारने का काम हो सभी में पुलिस के जवान मुस्तैदी से अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाना, देश को शांति की दिशा में आगे ले जाने तथा पूर्वोत्तर में उग्रवाद के साथ संघर्ष कर शांति बनाने में भी पुलिस बलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। श्री शाह ने आगे कहा कि पुलिस की कार्यों में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास पहुंचाने तथा जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई एवं राज्य को भारत का अभिन्न अंग बनाने में सहायता करना भी शामिल है। उन्होंने आपदा प्रबंधन में पुलिस के कौशल की तारीफ की। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सोच के कारण पुलिस स्मारक का निर्माण हुआ और उन्होंने आश्वस्त किया कि यह पुलिस स्मारक न...