श्रावणी पेंडसे प्रथम व अनुश्री कुलकर्णी रही दूसरे स्थान पर

संजय जोशी, आईआईएन/पुणे, @Infodeaofficial
जिला क्रीडा अधिकारी व जिला क्रीडा संकुल के संयुक्त तत्वाधान में बालेवाडी स्थित श्री शिवछत्रपती क्रीडानगरी में हुए अण्डर-17 के जिम्नॉस्टिक्स.आर्टीस्टीक्स प्रतियोगिता में सूर्यदत्ता जूनियर कॉलेज की श्रावणी पेंडसे प्रथम, वही अनुश्री कुलकर्णी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विभागीय स्तर पर प्राप्त किये इस जीत के बाद वे दोनों अभी राज्यस्तर पर औरंगाबाद में होनेवाली प्रतियोगिता में पुणे जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 23 से 27 अक्टूबर को होने वाली है।
श्रावणी और अनुश्री दोनों भी ग्यारवी आट्र्स में पढ़ती है। उनकी जीत पर सूर्यदत्ता ग्रुप ऑफ इन्स्टिट्यूट के सभी सदस्यों ने उनका अभिनन्दन किया और भविष्य में होनेवाली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाए दी।
‘सूर्यदत्ता’ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ संजय चोरडिया ने कहा ‘छात्र का सर्वांगीण विकास होने के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद भी जरुरी है, उनमें टीमवर्क, सोशल काम की चाहत, नेतृत्व और सहनशीलता जैसे गुण आने चाहिए। इसलिए संस्था की ओर से छात्र को प्रोत्साहित किया जाता है।

