दूरदर्शन केंद्र चेन्नई में हिन्दी पखवाड़ा की शुरुआत

श्रेया जैन, आईआईएन/चेन्नई, @Shreya18

दूरदर्शन केंद्र में हिन्दी पखवाड़ा का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता दूरदर्शन केंद्र चेन्नई के पदाधिकारी राजवेलु ने की और उद्घाटन मुख्य अतिथि साहित्यकार ईश्वर करुण ने किया। समारोह का संचालन दूरदर्शन की राजभाषा अधिकारी डॉ.सुब्बुलक्ष्मी ने किया। विशेष उपस्थिति न्यूज सेक्शन के अधिकारी षन्मुगम की थी।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में दूरदर्शन के कार्मिकों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित करते हुए करुण ने कार्मिकों को हिन्दी के संवैधानिक और कानूनी पक्ष की जानकारी देते हुए दूरदर्शन द्वारा हिन्दी कार्यान्वयन के लिए बधाई दी।

आज उपलब्ध तकनीक और सोशल मीडिया का सदुपयोग करने की सलाह दी और सुझाव दिया कि 15 दिनों के हिन्दी पखवाड़ा में ह्वाट्स एप ग्रुप बनाकर हिन्दी शब्द आपस में अर्थ, वाक्य के द्वारा हिन्दी रोचक तरीके से सीख और सिखा सकते हैं।

ध्यक्ष राजवेलु ने हिन्दी में अपना वक्तव्य देते हुए हिन्दी के व्यावहारिक पक्ष को बताया और हिन्दी सीखने और हिन्दी का प्रयोग कार्यालय में भी करने की अपील की।

षन्मुगम ने तमिल में संबोधित करते हुए कहा कि रक्षा विभाग में अपने कार्यकाल के दौरान हिन्दी नहीं जानने के कारण कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

 

सभी को हिन्दी अवश्य सीखना चाहिए। उपस्थित कार्मिकों ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कार्मिकों को दूरदर्शन चेन्नई द्वारा तमिल में दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में निर्मित डाक्यूमेंट्री भी दिखाई गई।

इस डाक्यूमेंट्री को मूल रूप से हिन्दी में ईश्वर करुण ने स्क्रिप्ट लिखा है और लता वेंकटेश ने तमिल में अनूदित किया।

निर्माता विजयन हैं। इसका प्रसारण 15 अगस्त को किया गया था। पखवाड़ा के दौरान राजभाषा से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा और समापन समारोह में पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *