एसआरएम में अलुमनी मीट का आयोजन

विष्णु शर्मा, आईआईएन/चेन्नई, @svs037

एसआरएम नाइटींगेल मैट्रिक हायर सेकेंडरी स्कूल चेन्नई में अलुमनी मीट का आयोजन किया गया। इसमें 2011-2015 बैच के करीब 200 पूर्व विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इस मौके पर एसआरएम ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन (रामापुरम एवं तिरुचि) के चेयरमैन डा.आर.शिवकुमार, डाइरेक्टर जनरल डा.टी.एस.श्रीधर, स्कूल के प्रिंसिपल टी.अमलराज उपस्थित थे।

वक्ताओं ने सभी पूर्व छात्रों को उनके महान एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी। छात्रों ने अपने महान शिक्षकों के बारे में यादगार अनुभव बांटे। इस मौके पर विभिन्न मनोरंजन गतिविधियों का आयोजन किया गया।

पूर्व छात्रों को कैम्पस में हुए विभिन्न विकास कार्यों भी दिखाया गया। यह वह परिचित कैम्पस था जहां उन्होंने अध्ययन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *