राजभाषा सम्मेलन में कार्यालयीन कार्य में हिंदी को अपनाने पर बल

श्रेया जैन, आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण दक्षिण क्षेत्र के तत्वावधान में आयोजित राजभाषा सम्मेलन में कार्यालयीन कार्य में हिंदी को अपनाने तथा दैनिक कार्य में प्रेम एवं प्रोत्साहन से राजभाषा कार्यान्वयन को लागू करने की अपील की गई।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि निगमित मुख्यालय नई दिल्ली के कार्यपालक निदेशक (प्रशासन) जे.के. गोयल ने संसदीय राजभाषा समिति की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रयास करने का निर्देश दिया। दक्षिणी क्षेत्र में हिंदी गतिविधियों की सराहना की गई।
क्षेत्रीय कार्यपालक निदेशक आर. माधवन, चेन्नई के विमानपत्तन निदेशक एस. श्रीकुमार, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) आर. प्रभु, मदुरै के विमानपत्तन निदेशक वी.वी. राव, संयुक्त महाप्रबंधक (राजभाषा) संजीव कुमार समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
सहायक महाप्रबंधक (राजभाषा) इंदिरा थॉमस ने स्वागत किया। इस दौरान तकनीकी क्षेत्र में विकास के साथ सभी राजभाषा कर्मियों को अद्यतन रखने पर विशेष बल दिया।
इस दौरान विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया। संयुक्त महाप्रबंधक (राजभाषा) ने दक्षिणी क्षेत्र के विभिन्न हवाई अड्डों की ओर से संसदीय राजभाषा समिति के निरीक्षण के दौरान दिए गए आश्वासनों की वर्तमान स्थिति की स्टेशनवार समीक्षा की गई।
प्रतिभागियों के साथ खुला मंच आयोजित किया गया। राजभाषा कार्यान्वयन को लेकर उठाए सवालों के हल के लिए कारगर सुझाव दिए गए।

