तमिलनाडु में कोरोना वायरस का संदेह

रीतेश रंजन, आईआईएन/चेन्नई, @Royret
तमिलनाडु में कोरोना वायरस से ग्रसित संदेह में एक युवती को चेन्नई के राजीव गाँधी सरकारी अस्पताल में शुक्रवार को भर्ती कराया गया। इंफोडिया के साथ ख़ास बातचीत में अस्पताल के डीन डा. र. जयंती ने बताया की लड़की कुछ दिनों पहले ही चीन से चेन्नई है।
कुछ दिनों से उसे बुखार की शिकायत थी। जिसके बाद वह स्वत: ही पल्लावरम स्थित अस्पताल में जांच के लिए गयी। वहां से उसे राजीव गाँधी अस्पताल रेफेर कर दिया गया। आज सुबह उसे यहाँ लाया गया।
हमने उस लड़की को विशेष कक्ष में रखा है। वहां उसकी जांच के बाद पाया गया की वह कोरोना वायरस से ग्रसित नहीं है।
अभी भी युवती को अस्पताल में ऑब्जरवेशन के लिए रखा गया है। उसे 48 घंटे तक ही अस्पताल में रखा जाएगा और बाद में घर भेज दिया जाएगा।
डीन ने बताया की अस्पताल में कोरोना वायरस से निपटने के लिए हर व्यवस्था की गयी है। यहाँ डाक्टरों की विशेष टीम हर वक़्त तैनात है।
इसके अलावा विशेष वार्ड के व्यस्था की गयी है। अस्पताल में हर वह यन्त्र व संयंत्र मौजूद है जो कोरोना वायरस के जाँच और इलाज के लिए व्यवहार में आएगा।

