कलेक्टर ने किया अचौक निरीक्षण डॉक्टर बर्खास्त

विक्रम जैन, आईएनएन/आंध्रा प्रदेश, @Jainvikaram18

नेल्लोर में गुरुवार को जिला कलेक्टर शेषगिरि बाबू ने जिला के चिलकुर, कोटा एवं चिट्टामुरु मंडलम में अचौक निरिक्षण किया।

इस दौरान कोटा मंडलम में पर्यटर्न करने पहुंचे कलेक्टर ने कम्युनिटी स्वस्थ केंद्र का निरिक्षण कर वार्ड में भर्ती कोरोना के मरीजों के लिए बनाये गए विशेष वार्ड निरिक्षण किया।

दवाइओ के स्टॉक रजिस्टर के मुताबिक है या नहीं, हाजरी रजिस्टर के मुताबिक कर्मचारी उपस्तिथ हुए ही या नहीं इसकी जानकारी ली। इस दौरान गत साल से अब तक अनुपस्तिथि को देखते हुए डॉक्टर चक्रपाणि को तुरंत बर्कास्त करने के आदेश जारी किये।

चिलकुर मंडलम के कॉमवरी पंचायती क्षेत्र में गरीबो को घर के पट्टा वितरण कार्यक्रम के लिए लेआउट के बारे में सब कलेक्टर गोपाला कृष्णा से जानकारी ली। सम्बंधित लेआउट में पानी, बिजली समेत अन्य मौलिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आदेश दिया।

चिट्टामुरु मंडलम के मल्लम तालाब क्षेत्र के किसानो एवं एक्वा के किसानो के बिच सिचाई के तनाव को लेकर गुडुर के सब कलेक्टर गोपाल कृष्णा के साथ मिलकर चिट्टामुर मंडलम के मुटम्बकम पुल का निरिक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *