तेलंगाना में कोरोना वायरस के मामले रिकॉर्ड स्तर पर

विक्रम जैन, आईएनएन/आंध्रा प्रदेश, @Jainvikaram18
तेलंगाना में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहे हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से लोगों में दहशत बनी हुई है। राज्य में गुरुवार को कोरोना वायरस के 920 नये मामले दर्ज किये गए।
तेलंगाना में कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 11,364 दर्ज की गयी। इस संदर्भ में तेलंगाना चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया की राज्य में अब तक 4,688 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज कर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।
कोरोना वायरस के संक्रमण से गुरुवार को एक दिन में 5 मरीजों की मौत हुई। राज्य में कोविड -19 से मरने वालों की संख्या कुल 230 हुई। तेलंगाना में कुल 6,446 एक्टिव मामले दर्ज किये गए। जीएचएमसी क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव के 920 मामले सामने आये।
पिछले 24 घंटे में राज्य स्तर पर 3,616 रक्त के नमूने टेस्ट करने पर 920 मामले पॉजिटिव मिले है। गुरुवार को स्वास्थ्य में सुधार होने पर 327 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुये। तेलंगाना में अब तक 70,934 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया।

