राष्ट्रीय कैडेट कोर के त्रि-द्विसीय अर्धवार्षिक सम्मेलन का समापन

आईआईएन/नई दिल्ली, @Infodeaofficial 

ज राष्ट्रीय कैडेट कोरएनसीसी की त्रि-द्विसीय अर्धवार्षिक सम्मेलन का समापन हुआ। राष्ट्रीय कैडेट कोर की विस्तार योजना सहित सभी मुख्य मुद्दों पर चर्चा की हुई।

सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए,राष्ट्रीय कैडेट कोरएनसीसीके महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौपड़ा ने पिछले 6 महीनों के दौरान संगठन के द्वारा प्रशिक्षण, अवसंरचना और सामरिक कार्यक्रमों में सुधार करने के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा किराष्ट्रीय कैडेट कोरएनसीसीको सामाजिक जागरुकता एवं सामुदायिक विकास के कार्यक्रमोंमें अपना सक्रिय योगदान देना चाहिए।

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौपड़ा ने कहा किराष्ट्रीय कैडेट कोरएनसीसीनिदेशालयों के सभी अपर महानिदेशकों और उप महानिदेशकों को संस्थागत प्रशिक्षण पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने स्वच्छता अभियान के कार्य में सभी यूनिटों के योगदान की तारीफ़ करते हुए राष्ट्रीय कैडेट कोर(NCC)को केंद्र एवं राज्य सरकारों की नीतियों के अनुरूप काम करने की आवश्यकता पर बल दिया।इससे संगठन के द्वारा निर्धारित लक्ष्यहासिल किये जा सकेंगे।

महानिदेशक ने दोहराया कि राष्ट्रीय कैडेट कोरएनसीसीभारतीय युवाओं को देश के जिम्मेवार नागरिक बनाने हेतु प्रेरित करने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *