हाईकोर्ट परिसर में जज की कार में चोरी

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial
महानगर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मद्रास हाईकोर्ट परिसर में एक सिविल कोर्ट के जज ने शुक्रवार को पार्किंग लाट में अपनी कार पार्क की और अपने चैम्बर में चले गए।
सारा काम खत्म करने के बाद चैम्बर से जब वे पार्र्किंग लाट वापस आए तो देखा उनकी कार से लैपटॉप और अन्य कीमती सामान गायब है। उन्होंने मामले की शिकायत हाईकोर्ट पुलिस थाने में कराई।
गौरतलब है कि हाईकोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा सीआईएसएफ को दिया हुआ है और वहां आने-जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस की तैनाती रहती है।
ऐसे में किसी जज की कार में हाथ साफ कर जाना काफी आश्चर्यजनक है। पुलिस हाईकोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में लगी है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

