राजकीय सम्मान के साथ हुआ हवलदार पलानी का अंतिम संस्कार

INN/Chennai, @Infodeaofficial

मिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के कडाकालूर गावं में पुरे राजकीय सम्मान के साथ गुरूवार सुबह को हवलदार के पलानी का अंतिम संस्कार किया गया। पलानी उन शहीदों में से एक है जिन्होंने लद्दाख के गलवान में चीनी सैनिको के साथ सोमवार हुई झड़प में दुश्मनो के सैनिको को मारते-मारते वीरगति को प्राप्त हुए।

उनके पार्थिव शरीर को देर रात मदुरै लाया गया जहा उसे मदुरै कलेक्टर विनय मदुरै के संसद सु वेंकटेसन फ़ौज के अधिकारी, मदुरै के कमिश्नर एस डैविडसन देवश्रीवान्तं रिसीव किया। उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को से कडाकालूर स्थित उनके घरवालों को सौप दिया गया।

शहीद के गावं में गांव के लोग उसके अंतिम दर्शन के लिए पलके बिछाये हुए थे। वहा 21 राउंड फायरिंग के बाद उनके शव को दफना दिया गया। नियम के अनुसार अंतिम क्रिया में 20 से ज्यादा लोग इकठ्ठा नहीं हो सकते है लेकिन वहा शहीद के अंतिम दर्शन को 100 ज्यादा लोगों की भीड़ उमड़ी पड़ी थी।

जिला कलेक्टर वीर राघवन राव ने शहीद की विधवा को 20 लाख रुपये का चेक सौपा। तमिलनाडु सरकार ने शहीद के परिवार के लिए 20 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *