आज से दुबारा शुरू होगा लॉकडाउन

INN/Chennai, @Infodeaofficial
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपेट, तिरुपत्तुर में दुबारा लॉक डाउन की घोसना की है।
यह लॉक डाउन 19 जून से 30 जून तक रहेगा। इस घोषणा के बाद चेन्नई और पुडुचेरी की सिमा पर आने जाने वाले लोगों की जाँच के बाद उन्हें आगे जाने का रास्ता दिया जा रहा है।
तमिलनाडु से आने वाले व्यक्ति की पुडुचेरी प्रशासन और पुडुचेरी से चेन्नई आने लोगों को पहले पास माँगा जाता है और उनकी टेम्प्रेचर जांच की जाती है उसके बाद ही उन्हें राज्य की सिमा के अंदर प्रवेश करने दिया जाता है।
गौरतलब है की इस लॉक डाउन के दौरान केवल फल, सब्जी और राशन की दुकाने खुली रहेंगी जो सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुली रहेगी।
मेडिकल दुकानों को 24 घंटे खुले रहने की अनुमति दी गयी है। किसी भी निजी वहां को सड़क पर चलने की अनुमति नहीं है जबतक की कोई आपात स्थिति न हो।

