सांस्कृतिक कार्यक्रम मिलनसागर-2019 में छात्राओंं ने दिखाई प्रतिभा

श्रेया जैन, आईआईएन/चेन्नई, @Shreya18  

हां स्थित विद्यासागर महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। छात्राओं के चहुंमुखी विकास के लिए आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय टीवी के कलाकार केपीवाई नवीन एवं विशिष्ट अतिथि डांस कोरियोग्राफर आनंद थे। अतिथियों ने कॉलेज के पदाधिकारियों के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित अनेक प्रतियोगिताओं में करीब 250 छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। इनमें मेहंदी, कांच पर पेंटिंग, नृत्य, संगीत, वीणा और बांसुरी वादन, मंच पर गायन, हेयर स्टाइल, फेस पेंटिंग, फोटोग्राफी, रंगोली, वेजीटेबल कार्विंग, गुलदस्ता और ग्रीटिंग कार्ड, बनाना एवं मोनो एक्टिंग आदि प्रतियोगिताएं प्रमख थी।

छात्राओं ने ग्रुप डांस, फैशन परेड, सितार वादन, मुरली वादन और चयनित एकल गायन और ग्रुप सोंग की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि ने विभिन्न कलाकारों की आवाजें सुना कर मन्त्रमुग्ध कर दिया।

विशिष्ट अतिथि आनंद ने अपने अनुभव बताये और देशी व विदेशी नृत्य शैली के विषय पर प्रकाश डाला। फैशन परेड में भाग लेने वाली 17 छात्राओं के प्रदर्शन में प्रथम द्वितीय और तृतीय का चयन किया गया।

मिस मिलन सागर-2019 खिताब मिस सुभिक्षा को दिया गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि जी तमिल सारे गामा की एंकर वर्षा थी। उन्होंने कई गाने पेश किए। विशिष्ट अतिथि म्यूजिक डायरेक्टर ने पियानो पर फिल्मी धुनें बजाकर सभी का मनोरंजन किया।

पत्राचारक विकास सुराना, निदेशक बृजगोपाल आचार्य, प्रिंसिपल डॉ. शालिनी ने अतिथियों का सम्मान किया। प्रतियोगिताओं में विजयी छात्राओं को मुख्य अतिथि ने प्रतीक चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया। मंच सचालन छात्राओं एम. लक्ष्मी और एस काव्या ने किया गया। धन्यवाद छात्रा कृतिका ने ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *