मुख्य न्यायाधीश ताहिलरमानी के स्थानातंरण के खिलाफ मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial

द्रास उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश ताहिलरमानी के मेघालय स्थानातंरण के विरोध में इसी उच्च न्यायालय की एक वकील ने याचिका दायर की है।

अधिवक्ता एम. कर्पगम ने इस याचिका में मुख्य न्यायाधीश का तबादला करने की सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफरिश को प्रभावी करने से राष्ट्रपति कार्यालय से रोकने का अनुरोध किया है।

याचिकाकर्ता ने अपील की है कि तबादले की सिफारिश कोई न्यायिक निर्णय नहीं है इसलिए उच्च न्यायालय इस विषय पर फैसला ले सकता है। बुधवार को न्यायाधीश एम. सत्यनारायणन और जस्टिस एन. शेषशायी की पीठ के समक्ष एडवोकेट आर. प्रभाकरण ने यह याचिका फौरन सुनवाई के लिए पेश की।

पीठ ने इस पर तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए कहा कि याचिका सुनवाई के योग्य है कि नहीं, इसका निर्णय याचिका के सूचीबद्ध होने के बाद ही किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *