मुख्यमंत्री ने करूर में मेडिकल कॉलेज का किया उद्घाटन

 

विष्णु शर्मा, आईआईएन/चेन्नई, @Svs037 

मुख्यमंत्री एडपाडी के. पलनीस्वामी ने बुधवार को करूर जिले में 115.71  करोड़ की लागत से निर्मित सरकारी मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया।

यहां राज्य सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री ने जिले के सनपिरट्टी में बने इस कॉलेज का उद्घाटन किया। इस कॉलेज के साथ अब राज्य में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की संख्या 23 पहुंच गई है।

कॉलेज में एमबीबीएस की 150 सीटें होंगी और इस साल से इसका संचालन शुरू हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जे.जयललिता ने वर्ष 2014 में करूर में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *