फरार आरोपी रेलवे पुलिस की गिरफ्त में

विष्णु शर्मा, आईआईएन/चेन्नई, @Svs037 

कनीकी की मदद से अपराध और अपराधियों पर लगाम पाना अब काफी आसान हो गया है। इसका एक ज्वलंत उदाहरण आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई से मिलता है। कोयम्बत्तूर में एक अपने मालिक के घर से 1.5 करोड़ रुपए की नकदी, सोने व कीमती जेवर लेकर भागने वाले शख्स को आरपीएफ पुलिस ने बीच रास्ते ट्रेन से ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर झारखंड के मकदिहा गांव का रहने वाला आरोपी विकास कुमार राय कोयम्बत्तूर में किसी परिवार में घरेलू नौकर का काम करता था। मंगलवार रात को कोयम्बत्तूर पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने मालिक के घर से नकदी, कीमती जेवर व सामान लेकर भागा है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी खोजबीन शुरू की। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि वह रेलवे स्टेशन से एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22643 की एस-12 बोगी में चढक़र रवाना हुअस है। स्थानीय पुलिस ने इसकी जानकारी आरपीएफ को दी।

जानकारी मिलते ही आरपीएफ की टीम ने इस संदेश को व्यक्ति के फोटो और सीसीटीवी फुटेज के साथ अपने सभी वाट्सऐप ग्रुप में भेज दिया। इस संदेश के मिलते ही सभी आरपीएफ टीम अलर्ट हो गई और ट्रेन में व्यक्ति की खोजबीन शुरू कर दी। अंत में दक्षिण पश्चिमी रेलवे की आर्दा डिवीजन की आरपीएफ टीम ने बंकुरा स्टेशन पर आरोपी युवक को पकड़ लिया।

उसे गिरफ्त में लेकर इसकी सूचना दक्षिण रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त बिरेंद्र कुमार और सेलम के संभागीय सुरक्षा आयुक्त श्रीनिवास राव को दी गई। वहां से आरपीएफ टीम को आदेश दिया गया कि उसे हिरासत में लेकर आर्दा में रखा जाय। सूचना मिलते ही कोयम्बत्तूर पुलिस की एक टीम को आरोपी को हिरासत में लेने के लिए विमान से बुधवार को रवाना हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *