कला महोत्सव का पर्याय है शासुन संस्कृति

श्रेया जैन, आईआईएन/चेन्नई, @Shreya18
विद्यार्थियों द्वारा तैयार कला प्रदर्शनी, डिजिटल पेंटिंग, फोटोग्राफ व कई अन्य कलाकृतियों की प्रदर्शनी श्री शंकरलाल सुंदरबाई शासुन महिला कॉलेज में लगी हुई थी। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रसिद्ध विजुअल आर्टिस्ट और क्रिएटिव राइटर पार्वती नायर ने किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि कॉलेज के छात्राओं की कलाकृतियों को देखकर उन्हें काफी प्रसन्नता हुई है। हर साल इस प्रकार का आयोजन कॉलेज द्वारा कराया जाना और बेहतर प्रदर्शन करने वाले को सम्मानित करना विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करता है। इस पूरे कार्यक्रम को देख यही अहसास होता है कि शासुन संस्कृति कलामहोत्सव का पर्याय है।
इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किया गया 25 पेंटिंग ड्राइंग, 40 फोटोग्राफ जिसे विद्यार्थियों ने राजस्थान के ट्रिप और कांचीपुरम के कलियनूर गांव में फोटोवाक के दौरान खींचा था। प्रदर्शनी में पहली बार कॉलेज के पास आउट विद्यार्थियों की कलाकृतियों का भी प्रदर्शन किया गया था।
इस मौके पर ड्राइंग और फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता महानगर के सभी कॉलेज विद्यार्थियों के लिए थी। विजेताओं को नगद पुस्कार भी दिए गए।
कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेज के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और प्रदर्शनी का आनंद लेने के लिए कई लोग हिस्सा लेने आए। सेलीब्रेटी फोटोग्राफर आर. प्रसन्ना वेंकटेश, प्रवीण कृसपुग, रमेश एस.ए., रामनीधरन समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।

