उपचुनाव तक जारी रहेगा गठबंधन : विजय प्रभाकरण

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial 

डीएमडीके अध्यक्ष विजयकांत के पुत्र विजय प्रभाकरण का कहना है कि नांगूनेरी और विक्रवाड़ी उपचुनाव तक पार्टी और एआईएडीएमके के बीच गठबंधन बना रहेगा।

यहां रविवार को पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि पार्टी नेता के पारिवारिक कार्यक्रम में शरीक होने वे यहां आए हैं। उपचुनाव तक गठबंधन जारी रहेगा इसकी घोषणा पार्टी कोषाध्यक्ष प्रेमलता कर चुकी हैं।

सीएम पलनीस्वामी के विदेशी दौरे का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है वे राज्य और जनता के विकास और समृद्धि के लिए गए हैं।

चंद्रयान-२ असफल अभियान नहीं है। इसे जीत ही कहा जाएगा। अमरीका, चीन और रूस का चंद्रमा मिशन भी १२ बार विफल रहा था। इसरो के वैज्ञानिकों की पहली कोशिश ही ९५ प्रतिशत सफल रही है।

विजयकांत की सेहत को लेकर पूछने पर उनका जवाब था कि वे भले चंगे हैं। अगले सप्ताह तिरुपुर में होने वाले पार्टी अधिवेशन में वे शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *