एपी शाही बने मद्रास हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

राज्यपाल ने न्यायाधीश एपी शाही को दिलाई शपत

आईआईएन/मुम्बई, @Infodeaofficial 

मिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सोमवार को न्यायाधीश एपी शाही को मुख्य न्यायाधीश की शपत दिलाई। मुख्य न्यायाधीश शाही के शपत लेने के बाद से मद्रास हाईकोर्ट को लगभग दो महिने के अंतराल के बाद एक नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया। मुख्य न्यायाधीश शाही यहां आने से पहले पटना हाईकोर्ट के प्रमुख थे।

गौरतलब है कि पूर्व मुख्य न्यायाधीश वीके ताहिलरमानी नेे ६ सितम्बर को राष्ट्रपति को अपना स्तिफा सौप दिया था, जिसके बाद से न्यायाधीश वी. कोठारी को २१ सितम्बर कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

इस शपत ग्रहण समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री ईके पलनीसामी समेत कैबिनेट के प्रमुख मंत्री, विधानसभा के स्पीकर, मुख्य सचिव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *