कोरोना से संक्रमित हुए उच्च शिक्षा मंत्री केपी अंबाझगन

INN/Chennai, @Infodeaofficial

मिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री केपी अंबाझगन की कोरोना संक्रमण के जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें तुरंत मनापक्कम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहा उनका अभी इलाज चल रहा है।

सूत्रों के मुताबिक अंबाझगन बुधवार को अस्पताल गए और वह उन्होंने एक सीटी स्कैन कराया। फिर अंबाझगन ने कोरोना टेस्ट कराया, जिसके बाद इसकी पुष्टि हुई की वह कोरोना पॉजिटिव है।

गौरतलब है की अंबाझगन बुधवार को चेन्नई महानगर निगम की रिप्पॉन भवन में आयोजित कोरोना निवारक और नियंत्रण उपायों की समीक्षा बैठक में भाग लिया था। इस बैठक में मंत्री एसपी वेलुमणि, डी जयकुमार, आर कामराज और सी विजयबासकर सहित मंत्रियों ने भाग लिया।

बैठक में स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन, चेन्नई निगम आयुक्त प्रकाश, शहर पुलिस आयुक्त ए के विश्वनाथन और अन्य आईएएस अधिकारियों सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया था।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *