तमिलनाडु में शुरू हुआ रीलॉकडाउन

विष्णुदेव मंडल, INN/Chennai, @Infodeaofficial

मिलनाडु की राजधानी चेन्नई समेत कुछ जिलों में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपेट, तिरुपत्तुर में दुबारा लॉक डाउन की घोसना की है। यह लॉक डाउन शुक्रवार से शुरू हो गया।

यह लॉक डाउन 30 जून तक रहेगा। इस घोषणा के बाद किसी को भी अकारण घर से बहार निकलने की अनुमति नहीं है। जो भी जरुरत है उसके लिए चेन्नई कारपोरेशन ने हर जोन के लिए नंबर जारी किये है जिसपर संपर्क कर के आप अपनी जरुरत के सामान माँगा सकते है।

लॉक डाउन के पहले दिन जो भी लोग सड़क पर बहार निकले थे पुलिस उन सब की जाँच कर रही थी। जिनके पास जरुरी पास या फिर आइडेंटिटी कार्ड था उन्हें ही आगे जाने की अनुमति दी गयी। जो लोग अकारण घर से बहार निकले थे उन्हें पहले दिन समझा कर वापस भेज दिया गया। लेकिन कुछ इलाकों में पुलिस ने लोगों के वहां भी जब्त किये है।

इस 12 दिन के लोखड़ौन के कारण विल्लिवक्कम बाजार में 3 टन मछली और क्रैब को गार्बेज में फेकना पड़ा। चेन्नई महानगर निगम ने आदेश जारी किया है की इस 12 दिन के लॉक में कोई भी मीट और मछली की दुकाने नहीं खुलेंगी।

चेन्नई में लॉक डाउन की स्थिति पर निगरानी रखने के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है। पुलिस कण्ट्रोल रूम में इन कमरों द्वारा कैप्चर वीडियो पर नज़र राखी जा रही है। किसी प्रकार संदिग्ध गतिविधि और लोगों के विचरण की खबर स्थानीय प्लोसे को दी जाती है।

गौरतलब है की इस लॉक डाउन के दौरान केवल फल, सब्जी और राशन की दुकाने खुली रहेंगी जो सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुली रहेगी। मेडिकल दुकानों को 24 घंटे खुले रहने की अनुमति दी गयी है। किसी भी निजी वहां को सड़क पर चलने की अनुमति नहीं है जबतक की कोई आपात स्थिति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *