खेती के प्रमाणिक तरीको से किसानों की आमदनी बढ़ेगी-जिला कृषि पदाधिकारी

आईआईएन/बेगुसराय, @Infodeaofficial 

प्रधानमंत्री व बिहार सरकार 2022 तक किसानों का आमदनी दोगुनी करने को प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य के मद्देनजर नीति आयोग के आकांक्षी जिले बेगूसराय जिला कृषि कार्यालय के सभागार में आई.टी.सी मिशन सुनहरा कल कार्यक्रम अंतर्गत वोलेंटिअर किसानों का प्रशिक्षण सहयोगी संस्था जन निर्माण केंद्र के पहल से आयोजित किया गया I

उक्त प्रशिक्षण में कृषि प्रमाणिक तरीको के द्वारा सोयाबीन एवं मक्का की खेती की नवीन तकनीकी की जानकरी दी गयी I कार्यकम की शुरूआत जिला कृषि पदाधिकारी श्री शैलेश कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया I कार्यक्रम का संचालन सहायक कृषि पदाधिकारी श्री रत्नेश कुमार द्वारा किया गया I

वही प्रोजेक्ट डायरेक्टर आत्मा शैलेन्द्र कुमार ओझा ने कृषको को सरकार के योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। बताते चलें कि प्रशिक्षण का कार्य कृषि समन्वयक श्री भारत भूषण द्वारा सम्पादित किया गया जिसमे सोयाबीन तथा मक्का की पंक्तिबद्ध खेती में अपनाए जाने वाले सही तरीकों पर चर्चा की I

प्रगतिशील किसान सुधांशु कुमार ने पारंपरिक खेती के तकनीक पर चर्चा की I प्रगतिशील किसान अमित कुमार ने समेकित कृषि प्रणाली, मछली, गौ, बकरी, कुक्कुट पालन इत्यादि की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किये I

जिला कृषि पदाधिकारी ने कार्यक्रम की सफलता की कामना करते हुए बताया कि खेती के प्रमाणिक तरीको से किसानों की आमदनी बढ़ेगी I

जन निर्माण केंद्र के जिला समन्वयक चंचल मोहन ने कहा कि किसानो को उन्नत खेती के बारे मे जानकारी देने के लिये 25 वोलेन्टियर किसानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है जो जिले के 50 चयनित गाँवो मे किसानो को किसानो को सोयाबिन एवं मक्के की सीधी बुआई , खेतो की तैयारी, बीज का चयन, बीज का उपचार, जैविक खेती, सिंचाई प्रबंधन, आदि के बारे मे विस्तृत जानकारी प्रदर्शनी खेतों के माध्यम से देंगे।

विभाग के मास्टर ट्रेनर द्वारा भी समन्वयकों तथा सलाहकारों को आई.टी.सी. द्वारा उपलब्ध कराये गए किट के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है जो कि अपने क्षेत्र में किसानो को इन तकनीक से अवगत कराएँगे I वही मौके पर

अनुमंडल कृषि पदाधिकारी श्री रामजीवन सिंह, कृषि समन्वयक राम प्रकाश कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक नंदन कुमार,फिल्ड सुपरवाजर जय प्रकाश मिश्रा, किसान सलाहकार अजय कुमार, राम केश्वर यादव, जन निर्माण केंद्र के क्षेत्र पर्यवेक्षक चंद्रमणि कुमार एवं जय प्रकाश मिश्र उपस्थित नजर आये I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *