न्यू इंडिया इंश्योरेंस ने मनाया शताब्दी समारोह

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial
न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने लायंस क्लब ऑफ मद्रास फोर्ट सेंट जॉर्ज के साथ मिलकर डीआरबीसीसीसीएचएस स्कूल, पेरम्बूर में शताब्दी समारोह मनाया। इस अवसर पर आर. श्रीनिवासन, संभागीय प्रबंधक ने चित्रकला प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
प्रतियोगिता का विषय थामाई न्यू इंडिया विजन। हेड मास्टर डॉ.आर.राज कुमार ने इस विषय की अवधारणा पर जानकारी दी। इंदिरा गांधी, क्षेत्रीय प्रबंधक, द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।
प्रतियोगिता में पांच सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग एवं ड्राइंग को पुरस्कार वितरित किए। प्रशासन प्रबंधक कला ने पुरस्कार विजेताओं और सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए।
कार्यक्रम के समन्वयक लायन आर. मुरली ने सभी का स्वागत किया। लायन अनुजा, अध्यक्ष ने सभी बच्चों में स्टेशनरी किट वितरित की। सचिव सरला देवी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

