कोरोना के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए हर तरह से तैयार : विजयबास्कर

INN/Chennai, @Infodeaofficial

राज्य में दिनोदिन कोविद के बढ़ते मामलों ही जा रहे है इस चुनौती का सामना करने के लिए राज्य सरकार ने भी कमर कास ली है। इसके लिए विभिन्न अस्पतालों और अन्य खले पड़े स्थानों को कोविद वार्ड में बदला जा रहा है।

इन्ही तैयारियों का जायजा लेने के लिए लिए तमिलनाडु के लोक कल्याण और परिवार कल्याण मंत्री डॉ सी विजयबास्कर ने चेन्नई और उसके आस पास के इलाको में मैराथन दौरा किया।

मंगलवार को चेन्नई हार्बर में 300 बिस्तरों वाले कोविद वार्ड का निर्माण किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने पोर्ट के अधिकारीयों के साथ मिलकर इस वार्ड का दौरा किया।

इसके अलावा विजयबास्कर ने चेन्नई के नेत्र अस्पताल में 500 बिस्तरों वाले कोविद वार्ड की स्थापना कार्य का निरीक्षण किया।

उन्होंने वहां मीडिया से बात करते हुए यह जानकारी दी की गिंडी में भी 500 बेड के नए अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है।

गौरतलब है हाल ही में कुछ मीडिया में यह खबर छपी थी की जिस हिसाब से राज्य में कोरोना के मामले बढ़ रहे है राज्य के सरकारी और निजी अस्पतालों में बेड की कमी पड़ती जा रही है।

जिसका खंडन स्वास्थ्य मंत्री ने किया और कहा की राज्य सरकार कोरोना के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए हर तरह से तैयार है। इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य सचिव डा बीला राजेश और कई वरिष्ट अधिकारी भी मौजूद थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *