रेलवे के ई-टिकट बेचने के आरोप में एक गिरफ्तार

आईएनएन/चेन्नई, @Infodeaofficial

क गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरपीएफ की टीम ने वेलचेरी से एक युवक को अवैध रूप से रेलवे के ई-टिकट बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वेलचेरी के चेल्लियम्मन नगर निवासी दिनेश कुमार (38) ई-टिकट खरीदने और बेचने का काम करता है।

पुलिस ने सर्च वारंट लेकर दिनेश के 100 फीट बाईपास रोड के पास स्थित संस्थान आरके नेट टूर एंड ट्रेवल्स पर मंगलवार को छापेमारी की और वहां से 384 रुपए के लाइव टिकट और करीब 1,40,155 रुपए के 88 समय सीमा समाप्त हुए टिकट बरामद किए। इसके अलावा वहां से एक सीपीयू और मोबाइल जब्त किए गए हैं।

पूछताछ में पता चला है कि वह २१ निजी आईडी से ई-टिकट खरीदने और बेचने का काम करता है। आरपीएफ जोनल हैडक्वार्टर और मईलापुर टीम की मदद से इस कार्रवाई को अंजाम दिया जा सका और आरोपी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *