पुलिस ने चलाया ऑपरेशन मुस्कान

विक्रम जैन, आईएनएन/नेल्लोर, @Jainvikaram18 

हां पर जिला पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान कार्यक्रम किया गया। बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए ऑपरेशन मुस्कान राज्य के डीजीपी कार्यालय के आदेश पर ऐश्वर्या रस्तोगी के नेतृत्व में जिला पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, खदान, ईंट भट्टे, होटल, रेलवे प्लेटफार्म पर 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों की पहचान की।

उनसे काम कराने वालों पर कार्रवाई की गई। सुबह से शाम तक व्यापक निरीक्षण किए जाने का आदेश दिया गया। इसमें नेल्लोर जिले के सभी इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर पुलिसकर्मियों के साथ, पुलिस स्टेशनों के भीतर सब-डिवीजन पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में एक साथ विशेष अभियान चलाकर जिले भर के 158 लडक़ों और 4 लड़कियों को बचाया।

उनमें से 136 को 4 लड़कियों के साथ उनके माता-पिता को सौंप दिया गया और शेष 36 बच्चों को अध्यक्ष, सीडब्ल्यूसी / जेजेबी सदस्यों और श्रम आयुक्त की उपस्थिति में जिला बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *