बीजेएस की स्मार्ट गर्ल मैराथन आयोजित

 संजय जोशी, आईआईएन/बेंगलुरु, @Infodeaofficial

भारतीय जैन संघटना (बीजेएस) की बेंगलुरु रीजन द्वारा स्मार्ट गर्ल्स प्रोग्राम के तहत यहां के सुराणा कॉलेज कैंपस में एक “स्मार्ट गर्ल मैराथन” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रफुल्ल पारख ने भी बतौर अतिथि शिरकत कर अपना संबोधन दिया। स्टेट ज्वाइंट सेक्रेट्री उत्तमचंद बांठिया ने बताया कि इस अवसर पर शहर की विभिन्न महाविद्यालयों की 300 छात्राओं ने मैराथन में भाग लिया।

कार्यक्रम में संगठन के नेशनल एग्जीक्यूटिव मेंबर ओमप्रकाश लूनावत, स्टेट प्रेसिडेंट दिनेश पार्लेचा, स्टेट सेक्रेट्री जयंतीलाल, स्टेट वाइज प्रेसिडेंट सुरेश धोखा स्टेट सेक्रेट्री उत्तमचंद बांठिया, बेंगलुरु रीजन प्रेसिडेंट विनोद पोरवाल ने शिरकत की।

विभिन्न व्यवस्थाओं में मधु तातेड़, महेंद्र सोलंकी व श्रीमती शर्मिला ने सहयोग किया। सुराणा कॉलेज प्रबंधन एवं दिलीप सुराणा का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *