प्रसिद्ध उद्योगपति हरिकृष्ण झंवर का निधन

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial

झंवर समूह के चेयरमैन एवं प्रसिद्ध उद्योगपति हरिकृष्ण झंवर का रविवार को निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे। उनकी बड़ा बाबू के रूप में विशेष पहचान थी।

झंवर समूह फार्मा, टेक्सटाइल केमिकल्स, एग्रो केमिकल्स, हेल्थ केयर, सॉफ्टवेयर, जिप फासनर्स आदि अनेक उत्पादों का निर्माता है। समूह ने भारत के अलावा अन्य देशों में भी कारोबार फैलाया।

झंवर अनेक संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे। शिक्षा संस्थाओं में उनकी विशेष रुचि थी। वे श्री वल्लभाचार्य विद्या सभा एवं संबंधित कॉलेज, स्कूल, सनातन धर्म विद्यालय एसोसिएशन आदि के अध्यक्ष रहे।

वे श्री आदित्य विक्रम बिरला मेमोरियल व्यापार सहयोग केन्द्र (सामाजिक ट्रस्ट) के अर्थमंत्री भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *