प्रतिदिन व्यायाम, अच्छा खानपान और स्वास्थ जांच जरुरी : डॉ प्रीती जोसेफ

सूर्यदत्ता एज्यु सोशियो कनेक्ट अंतर्गत नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

संजय जोशी, आईआईएन/पुणे, @Infodeaofficial

ज के भाग दौड़ वाली जिंदगी में अपनी सेहत अच्छी रखना बहुत जरुरी है। बैठे काम करना, वक्त बेवक्त खाना, व्यायाम का अभाव, फास्ट फूड-जंक फूड का सेवन, तंत्रज्ञान का ज्यादा उपयोग ऐसी तरह-तरह की चीजों कि वजह से हमें अलग अलग बीमारियां हो रही है, उनपर उपचार करने के लिए हजारों रुपये खर्च हो रहे है।

साथ ही वक्त, पैसा खर्च होता है एवं मानसिक परेशानीयां सहनी पडती है। इसलिये इलाज से प्रतिबंध अच्छा है ये ध्यान मे लेकर प्रतिदिन व्यायाम, अच्छा खानपान और बीचबीच में स्वास्थ जांच जरुरी है।

यह बात डिव्हाईन कॉज सोशल फाउंडेशन की प्रीति जोसेफ ने सूर्यदत्ता इन्स्टिट्यूट ऑफ हेल्थ सायन्सेस की ओर से ‘सूर्यदत्ता एज्यु-सोशियो कनेक्ट’ अंतर्गत बावधन कॅम्पस में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ जांच शिविर में बतौर अतिथि कही। सूर्यदत्ता ग्रुप ऑफ इन्स्टिट्यूट के संस्थापक अध्यक्ष डॉ संजय चोरडिय़ा, लायन्स क्लब की सीमा दाबके, सूर्यदत्ता कि संचालिका कॅप्टन शालिनी नायर, संचालक अक्षित कुशल, सुनील धाडीवाल सहित अनेक मौजूद थे।

स्वास्थ्य जांच शिविर में दांत पूर्ण शरीर, रक्त परीक्षण, ईसीजी और हृदय रोग की जांच की गई व डॉ दीपाली कोलते, डॉ अस्लम, डॉ. दीपक पाटील, डॉ सुहास एरंडे और साथी डॉक्टरों ने सेवाएं दीं।

डॉ. चौरडिय़ा ने बताया कि जांच के बाद जिन्हें आवश्यकता है ऐसे व्यक्तियों को विशेषज्ञों का सलाह के लिए भेजा गया और जीवनशैली को बदलने का और वैद्यकीय उपचार लेने की सलाह भी दी गयी।

उन्होंने बताया कि आज समाज में, विद्यार्थी की जीवनशैली, शारीरिक मानसिक और भावनिक आरोग्य इस विषय में बहुत समस्या है इसमें से बाहर निकलने के लिए ऐसे उपक्रम सूर्यदत्ता इन्स्टिट्यूट में नियमितरूप से होते है। इस अवसर पर चिकित्सकों का सम्मान भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *