अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी से होगा महाधमनी के रोगों का इलाज

महाधमनी एन्यूरिज्म सेंटर की शुरुआत

विष्णु शर्मा, आईआईएन/चेन्नई, @svs037 

सिम्स हास्पिटल में महाधमनी एन्यूरिज्म पहले एक्सक्लूसिव सेंटर की शुरुआत हुई। सेंटर का उद्घाटन द हिन्दू पब्लिशिंग ग्रुप के चेयरमैन एन.राम ने किया।

इस मौके पर हास्पिटल के डा.मोहम्द इदरीस, डा.मूरली, सिम्स हास्पिटल के वाइस प्रेसिडेंट डा.राजू शिवसामी तथा आईसीएडी के डाइरेक्टर डा.वी.वी.बशी उपस्थित थे। इस केंद्र में महाधमनी रोगों का इलाज किया जाएगा। इस सेंटर का उद्घाटन विश्व महाधमनी रोग जागरूकता दिवस के मौके पर किया गया।

भारत में 3 से 4 लाख लोग महाधमनी विस्फार तथा विच्छेदन के विभिन्न प्रकार से पीडि़त हैं। इसके 24 घंटे के अंदर इलाज की जरूरत होती है। समय पर इसका इलाज कर रोगी को बचाया जा सकता है।

अनियंत्रित हाइपरटेंशन तथा धूम्रपान से इसका जोखिम बढ़ता है। इस तरह के रोगों को रोकने के लिए रक्तचाप पर उचित नियंत्रण, धूम्रपान का त्याग, व्यायाम, मोटापे पर नियंत्रण जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *