शासुन कॉलेज ने लांच किया मानव रूपी रोबोट

श्रेया जैन, आईआईएन/चेन्नई, @Shreya18

श्री शंकरलाल सुंदरबाई शासुन जैन महिला कॉलेज ने सोमवार को मानव रूपी रोबोट ‘सारा’ का लांच किया। ‘सारा’ की लांचिंग कॉलेज के इंटरकॉलेज कल्चरल फेस्ट श्रेयस 19 के मौके पर की गई।

यह रोबोट न केवल तमिल और अंग्रेजी भाषा में बात कर सकता है बल्कि यह कई प्रकार के काम भी कर सकता है। यह रोबोट कॉलेज के बीसीए विभाग की रोबोटिक टीम ने तैयार किया है। इंटरकॉलेज कल्चरल फेस्ट का उद्घाटन विजया टीवी के प्रजेंटर गोपीनाथ चंद्रन ने किया।

इस मौके पर गोपीनाथ ने कहासीखने की कोई उम्र नहीं होती। हमें निरंतर नई तकनीकें और शोध सीखते रहना चाहिए। फ्यूचर टेक्नोलॉजी के प्रबंध निदेशक एल. अशोक ने कहा रोबोट और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस हालांकि भविष्य में मानव जीवन के लिए काफी सहयोगी होगा लेकिन यह कभी भी मानव क्षमता की बराबरी नहीं कर सकता।

इस मौके पर विजया टीवी के लेखक ईरोड महेश, इंडिया सेल्स फॉर डेसकेरा के निदेशक असीम तमोबली, कॉलेज के सचिव अशोक मेहता, प्रिंसिपल डा. एस. पद्मावती आदि भी मौजूद थे। चेन्नई के 32 कॉलेजों की विद्यार्थियों ने इस फेस्ट में हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *