कुछ पाने के लिए अथक प्रयास जरूरी : पॉल जे. ड्राइडेन

श्रेया जैन, आईआईएन/चेन्नई, @Shreya18 

र व्यक्ति अपने जीवन में कुछ पाने की इच्छा रखता है लेकिन पाता वही है जो पाने के लिए अथक प्रयास करता है। हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस में वैश्विक व्यवसाय में उभरते रुझान व नवीनता और अवसर व चुनौतियां विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईकॉन-2019 में हिस्सा लेते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिशन के डिप्टी हेड ऑफ मिशन पॉल जे. ड्राइडेन ने कहा कि तकनीकी के इस दौर में दूरियां सिमटती जा रही हैं।

ऐसे में हमें अवसरों और चुनौतियों को समझने की जरूरत है कि हम उनका किस प्रकार से अपने विकास के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इस सम्मेेलन का आयोजन स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज की ओर से किया गया जिसमें करीब हजार से भी ज्यादा विद्यार्थियों ने सम्मेलन में हिस्सा लिया।

सम्मेलन में देश के अलावा विश्व के 150 देशों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर सम्मेलन के विषय पर पेपर प्रजेंटेशन दिया। इस मौके पर कॉलेज के प्रिंसिपल डा. एस. तिरुमगन, निदेशक डा. सूजान मार्तंडन, हिंदुस्तान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की चेयरपर्सन एलिजाबेथ वर्गीज, अमरीका के मेसन एंड बैरी इंक के बिजनेस डवलपमेंट कंसल्टेंट जेकॉब एटचेली, बिजनेस स्टडीज की डीन डा. के. मलरविझी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। सम्मेलन में सेशन एचआरएम मार्केटिंग, फाइनेंस एंड सिस्टम आदि तीन टेक्निकल सेशन हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *