स्वामी ने आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक का कार्यभार संभाला

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial 

भारतीय रिजर्व बैंक (चेन्नई) के क्षेत्रीय निदेशक के रूप में एस.एम.एन स्वामी ने कार्यभार संभाला। वे तमिलनाडु और पुदुचेरी के प्रभारी होंगे। इससे पहले वे तीन साल तक तिरुवनंतपुरम में क्षेत्रीय निदेशक थे।

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि वर्ष 1990 में ग्रेड बी के तहत आरबीआई में प्रत्यक्ष भर्ती अधिकारी के रूप में शामिल हुए थे। उन्होंने बेंगलूरु, हैदराबाद, अहमदाबाद और मुंबई की आरबीआई शाखाओं में भी कार्य किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *