राम जेठमलानी के निधन पर स्टालिन समेत अन्य राजनीतिक दलों ने जताया शोक

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial 

डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन समेत राज्य के विभिन्न नेताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और सुप्रीम कोर्ट के वकील राम जेठमलानी के निधन पर शोक व्यक्त किया। राम जेठमलानी का रविवार को सवेरे दिल्ली में निधन हो गया, वे 15 वर्ष के थे।

यहां जारी एक विज्ञप्ति में एम.के. स्टालिन ने कहा देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के शासन काल के दौरान जेठमलानी कानून और शहरी विकास मंत्रालय संभालते थे। वे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय एम.करुणानिधि के बहुत ही करीबी दोस्त थे।

जब भी चेन्नई आते थे तो करुणानिधि से मुलाकात जरूर करते थे। उन्होंने कहा जेठमलानी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी। एमडीएमके प्रमुख वाइको ने कहा जेठमलानी मुझे अपने बेटे की तरह मानते थे। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सीएन. अन्नादुरै के जन्मदिन से एक दिन पहले उनका जन्मदिन पड़ता था।

प्रत्येक वर्ष मैं उन्हें कॉल कर जन्मदिन की बधाई देता था। उन्होंने कहा जेठमलानी के प्रयासों से ही देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों की फंासी की सजा आजीवन कारावास में बदली गई थी।

पीएमके संस्थापक एस. रामदास ने कहा जेठमलानी का निधन देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने बहुत से मामलों का सामना किया। उन्होंने राजीव गांधी के हत्यारोंं की रिहाई के पक्ष में भी बहस की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *