दो भाषाई नीति पर कायम रहेगी राज्य सरकार : ओपीएस

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial

पमुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने सोमवार को कहा कि एआईएडीएमके के नेतृत्व वाली राज्य सरकार दो भाषाई नीति पर कायम रहेगी। यहां पत्रकारों से बातचीत में अमित शाह द्वारा हिन्दी को लेकर दिए गए बयान के बारे में पूछे जाने पर ओपीएस ने कहा राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जे.जयललिता ने विधानसभा में कहा था कि सीएन अन्नादुरै की दो भाषाई नीति हमारी जीवन रेखा है और इसका हमेशा पालन किया जाएगा।

इस प्रकार इस नीति में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार की प्रस्तावित 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा की ओर इशारा करते हुए कहा कि इससे बच्चों की सीखने में रुचि बढ़ेगी।

यह पूछे जाने पर कि क्या आप और मुख्यमंत्री एडपाडी के. पलनीस्वामी के बीच को अनबन चल रही है, के जवाब में ओपीएस ने कहा हमारे बीच सब कुछ सही है। इस तरह का सवाल कर गलतफहमी पैदा न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *