डीएमके व कांग्रेस मेें किसी प्रकार का मतभेद नहीं: स्टालिन

रीतेश रंजन, आईआईएन/चेन्नई, @Royret

डीएमके व कांग्रेस में किसी प्रकार का मतभेद नहीं है, यह कहना है डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन का। पिछले कुछ दिनों से स्थानीय निकाय में डीएमके की अप्रत्याशित जीत के बाद डीएमके और कांग्रेस के नेताओं के बीच वर्चस्व को लेकर वाकयुद्ध चल रहा था।

डीएमके और कांग्रेस के कुछ नेताओं ने इस संदर्भ के कई ऐसे ब्यान दिए जीससे यह प्रतीत हो रहा था कि डीएमके और कांग्रेस के बीच कुछ ठीक नहीं।

इसी बीच शनिवार को तमिलाडु कांग्रेस कमिटि के अध्यक्ष केएस अलगिरी ने डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन से डीएमके मुख्यालय में मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद स्टालिन ने एक ब्यान जारी कर कहा कि कंाग्रेस और डीएमके नेताओं को सार्वजनिक तौर डीएमके और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर ब्यानबाजी से बचना चाहिए।

इस मौके पर अलगिरी ने कहा कि डीएमके और कांग्रेस कार्यताओं के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं हमारे गठबंधन में दरार आ गई है।

हम अभी भी अच्छे दोस्त हैं। वर्ष 2021 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस और डीएमके मीलकर लड़ेगी। गौरतलब है कि नई दिल्ली में कांग्रेस के नागरीकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में डीएमके शामिल नहीं हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *