राष्ट्र के विकास में बैंक और भाषाओं की भूमिका

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial
बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने 112 वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्थापना दिवस हिंदी संगोष्ठी का आयोजन किया। दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा में आयोजित संगोष्टी का विषय था राष्ट्र के विकास में बैंक और भाषाओं की भूमिका।
जिसमें चेन्नई टाउन की तीनों राजभाषा कार्यान्वयन समिति (टोलिक) बैंक, उपक्रम और केंद्र सरकार के कार्यालय कर्मचारियों के साथ ही दक्षिण भारत हिंदी सभा के छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर आर.डी. नाजिम, कार्यकारी निदेशक, आइएएस फूड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया, साउथ जोन, वीरेन्द्र कुमार, आइआरएस, आईजी और मुख्य सुरक्षा आयुक्त, दक्षिण रेलवे और एस. जयराज महासचिव, दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा मुख्य अतिथि थे।
बैंक ऑफ बड़ौदा चेन्नई के महाप्रबंधक आर.एस. रामकृष्णन ने सभी का स्वागत किया। क्षेत्रीय प्रबंधक वेंकटेश एस. निश्टला और रामानुज शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए बैंक के विकास में भाषाओं की भूमिका, बैंक द्वारा आधिकारिक भाषा के क्षेत्र में की गई विभिन्न पहल और जीते गए विभिन्न पुरस्कारों की जानकारी दी।
सेमिनार का संचालन चीफ मैनेजर (ओ.एल. स्टाफ) गौरी वी.एम. ने किया। कार्यक्रम में चेन्नई बैंक शाखाओं के सभी कार्यालयों के लगभग 180 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

