राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की स्थापना कर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक कदम: ललित गांधी.

संजय जोशी, आईआईएन/बेंगलूरु, @Infodeaofficial 
भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा भारत भर के व्यापारी एवं उनके कर्मचारियों के कल्याण हेतु ‘राष्ट्रीय व्यापार कल्याण बोर्ड’ के गठन की अधिसूचना जारी की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने व्यापारियों के दिए हुए आश्वासन की पूर्ति करते हुए यह एक ऐतिहासिक कदम उठाया है, जो भारत भर के 7 करोड़ से अधिक व्यापारियों को लाभान्वित करेगा। यह कहना है कनफेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ललित गांधी का।
कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स भारत के सात करोड़ व्यापारियों का राष्ट्रीय शिखर संगठन है, जिसके 19 अप्रैल 2019 को संपन्न राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने व्यापारियों के कल्याण हेतु बोर्ड की स्थापना का आश्वासन दिया था। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की 26 जुलाई 2019 की अधिसूचना भारत सरकार के राजपत्र में 29 जुलाई को प्रकाशित की गई है।
इस व्यापार कल्याण बोर्ड के माध्यम से व्यापारी एवं उनके कर्मचारियों के कल्याण हेतु विभिन्न उपायों का सुझाव देना व्यापार के लिए आवश्यक अधिनियम  सरलीकरण करना व्यापारियों को सहजता से पूंजी उपलब्ध कराने हेतु सुझाव देना, व्यापारियों को आवश्यक नियम पालन कम से कम रहे इस हेतु सुझाव देना व्यापारी एवं उनके कर्मचारियों के सामाजिक सुरक्षा हेतु बीमा पेंशन स्वास्थ्य कल्याण ऐसी योजना संचालन के लिए उपाय योजना प्रस्तावित करना व्यापारी एवं उनके कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु सुझाव देना इन प्रमुख विषयों पर राष्ट्रीय व्यापार कल्याण बोर्ड काम करेगा बोर्ड के बैठकों में गैर सरकारी व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा सरकार के वाणिज्य विभाग, वित विभाग, कृषि एवं सहकार विभाग, शहर विकास मंत्रालय, केंद्रीय महसूल विभाग, कामगार मंत्रालय, एमएसएमई मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक एवं आईटी मंत्रालय, नीति आयोग ऐसे महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी पदेन सदस्य के रूप में  सहभागी होंगे।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ललित गांधी ने आगे कहा कि व्यापारी एवं उनके कर्मचारियों की समस्या  लंबित है। भारत में सबसे ज्यादा रोजगार निर्मिती करने वाले असंगठित व्यापार क्षेत्र के विकास के लिए आज तक ऐसा कोई विशिष्ट विभाग कार्यरत नहीं था। 
इन सभी समस्याओं का समाधान इस राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन के माध्यम से होगा ऐसा भारत भर के व्यापारियों में विश्वास निर्माण हुआ है।
इस बोर्ड की स्थापना हेतु केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल,  वित्त मंत्री  निर्मला सीतारमण, पूर्व वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु, केंद्रीय मंत्री  हरदीप पुरी का विशेष सहयोग मिला। इस बोर्ड के गठन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतीया एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने अथक  प्रयास किया। इन सभी का भारत भर के व्यापारियों ने अभिनंदन किया ऐसी जानकारी ललित गांधी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *