देव आराधना से ही मिल सकता है कोरोना महामारी से निजात

INN/Chennai, @Infodeaofficial

देव आराधना से ही कोरोना जैसी महामारी से निजात मिल सकता है। खास करके हमें रूद्र देवताओं भगवान शिव, काली, हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।

इस बार जो सूर्य ग्रहण लगा है, उसके बाद से परिस्थितियों में काफी बदलाव आएगा। 29 जून के बाद से यह सुधार देखने को मिलेगा। कोरोना महामारी के इलाज के लिए कई संस्थानों ने दवाइयां खोज लेने का दावा कर दिया है जो जल्द ही बाजार में उपलब्ध हो जाएगा।

यह कहना है तमिलनाडु के प्रसिद्ध ज्योतिष महेश वर्मा का। वह बताते हैं कि जो अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई को लेकर परेशान हैं। उनकी परेशानी का निवारण सितंबर के बाद से ही संभव हो पाएगा। संभवत अक्टूबर-नवंबर में सारे स्कूल व शैक्षणिक संस्थान खुल जाएंगे।

वहीं उद्योग धंधे और व्यवसाय में सुधार आने के लिए सितंबर तक का समय लगेगा, जिसके बाद रोजगार और व्यवसाय के अवसरों में थोड़ा बहुत सुधर देखने को मिलेगा। उद्योग जगत की स्थिति में पूर्ण रूप से सुधार आने में अगले साल मई महीने तक का समय लग सकता है।

उसके बाद लोगों के लिए रोजगार की संभावनाएं अपार होगी। यही नहीं अब रोजगार को लेकर के भारतीय नागरिकों की मानसिकता में भी बदलाव आएगा। लोगों का झुकाव कुटीर उद्योग पशुपालन दुग्ध उत्पादन के ज्यादा होगा जो स्वरोजगार को बढ़ावा देता है।

उद्योग जगत के लिए भी मजदूर संबंधित समस्या दो-तीन महीने के लिए हैं, दो-तीन महीने के बाद उद्योग जगत को भी मजदूरों की समस्या नहीं रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *