जिले में पूर्ण रूप से खुलेगा सराफा बाजार एवं राशन का थोक बाजार 

विक्रम जैन, INN/Andhra Pradesh, @jainvikram18

राज्य के जल संसाधन मंत्री डॉ पि अनिल कुमार यादव ने बुधवार को शहर के चिन्नाबाज़ार एवं स्टोन हाउसपेट कन्टेनमेंट जोन का दौरा किया। वह उन्होंने व्यापारियों एवं अधिकारियो के साथ बात कर इलाके की परिस्तिथियों के बारे में जानकारी ली।

अनलॉक 1.0 के बाद सिर्फ कन्टेनमेंट क्षेत्रो में व्यापर या किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं है। कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद 28 दिनों तक पॉजिटिव पाए जाने वाले व्यक्ति के घर से 200 मीटर तक कन्टेंटमेंट और 200 – 400 तक बफर जोन होता है।

इस दौरान कन्टेंटमेंट एवं बफर ज़ोन में सफाई के साथ साथ कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव भी आव्यशक है। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन द्वारा उठाये जा रहे कदमो को स्थानीय लोगो का भी साथ देना आव्यशक है। 

कोरोना से 400 के दायरे में आने से नगर के कई मुख्य व्यपार इकाइयां है जो करीब एक माह से ज्यादा समाया से बंद पड़े है। जिस को खोलने की गुजारिश लेकर व्यापारीवर्ग ने अधिकारियो और मंत्रीजी से मुलाकात की।

इस के बाद मंत्रीजी ने अधिकारियो से बात कर के सिर्फ कन्टेंटमेंट क्षेत्रो को पूरी तरह से सील कर के बफर जोन में व्यापर की अनुमति दी जाने की बात कही।

उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया की इस दौरान व्यापारियों को सरकार के तय नियमो पर अमल करना होगा। अगर किसी भी दुकान में नियमो का उलंघन किया तो कड़ी करवाई की जाएगी। आने वाले प्रत्येक ग्राहक की जानकारी लेना जरुरी है।

इस दौरान व्यापारी संघ के नेता और दुकानदारो ने मंत्री जी को अस्वासन दिया की कोरोना की इस लड़ाई में उनके संघ का हर सदस्य सरकार के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *