जगनन्ना चेदोडु स्कीम के तहत 16014 लोगों के खाते में जमा किये 10 हज़ार रूपए

विक्रम जैन, INN/Andhra Pradesh, @jainvikram18

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने बुधवार को कैंप कार्यालय से ‘जगनन्ना चेदोडु स्कीम’ (जगनन्ना सहायता योजना) की शुरुआत की।

‘जगनन्ना चेदोडु’ योजना के अंतर्गत छोटे दूकानदार व व्यापारी जैसे हजाम धोबी और दर्जी को हर साल 10 हजार रुपये दिये जाएंगे।

गौरतलब है की देश की किसी भी सरकार ने अब तक हजाम, धोबी और दर्जी समुदाय को मुफ्त में इतनी भारी रकम नहीं दी है।

वाईएस जगन पदयात्रा और चुनाव प्रचार के दौरान हजाम, धोबी और टेलर को हर साल 10 हजार देने का आश्वासन दिया था। चुनावी घोषणापत्र में दिये गये आश्वासनों के अनुसार जगनन्ना चेदोडु योजना का शुभारंभ किया गया है।

‘जगनन्ना चेदोडु स्कीम’ के लिए कुल 2,47, 040 लोगों का चयन किया गया हैं। लाभान्वितों में 1,25,926 टेलर, 82,347 रजक और 38,767 हजाम हैं। इसके लिए 247.04 करोड़ रुपये जारी किये गये हैं।

योजना के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा लाभार्थियों के साथ वीडियो कॉनफेरेन्स के जरिये बात की।

नेल्लोर के जिला परिषद् कार्यालय में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जिला कलेक्टर शेषगिरि बाबू एवं सिंचाई मंत्री डॉ पि अनिल कुमार यादव में भाग लिया।

नेल्लोर के कुल 16014 लाभान्वितों को 10 हज़ार रूपए के प्रत्येक व्यक्ति उनके खातों में जमा किये।

इस दौरान नेल्लोर से लाभवन्ति शेक अब्दुल शकूर ने मुख्यमंत्री से बात करते हुए गत 40 वर्ष से टेलर का काम कर रहा हु। अभी तक किसी भी सरकार ने एक भी दर्जी की सहायता नहीं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *