जागरूकता से कोरोना पर आसानी से पाया जा सकता है काबू

विक्रम जैन, आईएनएन/आंध्रा प्रदेश, @Jainvikaram18

कोरोना को रोकना है हमे खुद ही कमर कसनी होगी। सरकार प्रशासन आपकी सेवा के लिए सदैव तैयार है लेकिन आमजन को भी अपनी जिम्मेदारी निभाने की जरुरत है।

नेल्लोरे शहर में सोमवार कोरोना को लेकर कर राखी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे जिला कलेक्टर एमवी शेषगिरि बाबू ने कहा की इस बिमारी पर हम तब आसानी से काबू पा सकते है जब इसमें हमे आमजन का साथ मिले।

शहर के शॉपिंग मॉल और सुपरमार्केट में अचानक निरिक्षण के दौरान पहले कलेकटर मागुन्टा ले आउट्स में मोर सुपरमार्केट का निरिक्षण किया। इस के बाद रिलायंस ट्रेंड्ज़ और एमजीबी मॉल की जाँच की।

कोविड-19 वायरस के कारण मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर, कलेक्टरों ने मॉल और सुपरमार्केट के मालिकों को सरकारी नियमों को सख्ती से लागू करने, शॉप मास्क पहनने, सैनिटाइज़र के साथ हाथ साफ करने और ग्राहकों को बिना मास्क के प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाये इस पर विशेष ध्यान रखने को कहा।

जिला पुलिस अधीक्षक भास्कर भूषण भी इस मौके पर शेषगिरि के साथ थे। इस मौके पर उन्होंने कहा की अगर कोई भी मॉल और दुकानदार सरकरी नियमो का उलंघन करता है तो उसपर कड़ी करवाई की जाएगी।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सब को एक साथ काम मिलकर करने की जरुरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *