गैस लीक कांड पर मुख्यमंत्री को सौंपी जाँच रिपोर्ट

विक्रम जैन, आईएनएन/आंध्रा प्रदेश, @Jainvikaram18
विशाखापत्तनम में एलजी पॉलिमर गैसलेक घटना पर सोमवार को जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी। गैस रिसाव को लेकर समिति की जांच सीएम को स्पष्ट कर दी गई।
इस रिपोर्ट में गैस रिसाव के समय क्या हुआ था …? क्या कंपनी ने सरकारी नियमों का उल्लंघन किया है? आने वाले दिनों में गैस रिसाव का असर …?
समिति के सदस्यों द्वारा इनमें से कई चीजों को अपनी रिपोर्ट में शामिल किया है। जांच कमेटी ने पांच गांवों के प्रभावित लोगों, राजनीतिक दलों के नेताओं, अधिकारियों और वरिष्ठ पत्रकारों से चर्चा की।
समिति ने दुर्घटना के तरीके और भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए किए जाने वाले उपायों पर एक रिपोर्ट भी तैयार की है। इस सब को मिला कर तैयार की गयी रिपोर्ट भी मुख्यमंत्री को सौंप दी गई।
आप को बता दे की इस घटना में 12 लोगो की मौत हुई और 1000 से अधिक लोग अस्वस्थ हुए थे।
घटना के बाद मुख्यमंत्री ने घटना स्थल का दौरान किया था और घटना में सवस्थ हुए लोगो से भी मिले थे इस के बाद एक जाँच कमिटी का गठन किया था जो इस पुरे मामले की जाँच कर एक रिपोर्ट तैयार के मुख्यमंत्री को सौंपेगी अब आगे मुख्यमंत्री के हाथ में फैसला है की क्या करवाई करनी है।

