कोरोना की लड़ाई में नेल्लोर को रोबोट का साथ

विक्रम जैन, आईएनएन/आंध्र प्रदेश, @Jainvikaram18

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में पहली बार कोरोना मरीजों के इलाज में रोबोट के जरिये शुरू की जा रही हैं। अब सभी रीजिनल कोविड सेंटरों में ये रोबोट सेवाएं देंगे।

नेल्लोर की हेल्पिंग हैंड्स सेवा संस्था के संचालकों ने जिले के अधिकारियों को रोबोट सौंपा और संस्था के संचालक निजामुद्दीन ने रोबोट के कामकाज पर डेमो भी दिया।

 

विशेष आईएएस अधिकारी राम गोपाल, कलेक्टर शेषगिरी बाबू, संयुक्त जिलाधीशा डॉक्टर विनोद कुमार ने डेमो में रोबोट के कामकाज का कोविड-19 का जायजा लेने के बाद हेल्पिंग हैंड्स संस्था के संचालकों को बधाई दी।

यह रोबोट कोरोना मरीजों तक एक बार में करीब 40 किलो तक की दवाईयाँ और भोजन की आपूर्ति कर पाएगा।

रोबोट को इस महामारी के इलाज में व्यवहार में लाने का एक मात्र उद्देश्य यही है की जितना हो सके कोविड रोगियों के इलाज में लगे स्वास्थकर्मियों का आपस में कम से कम सम्पर्क हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *