70 लाख का प्रतिबंधित गुटका और गांजा जब्त

विक्रम जैन, आईएनएन/आंध्रा प्रदेश, @Jainvikaram18 

नेल्लोर जिले में एक संयुक्त कार्यवाही में रविवार को प्रतिबंधित गुटखा और गांजा जब्त किया गया।

यहाँ नंदीगामा डीएसपी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कृष्णा जिले के एसपी रविंद्रबाबू ने कहा की कृष्ण जिला के नंदीगामा के सब-डिवीजन ने एक बार फिर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा पैकेट जब्त किया।

जंजूर रोड, कांचीचकला के पास 5 कारों में लाए गए थे जिसमे प्रतिबंधित गुटखा पैकेट थे। खबरियों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार प्रतिबंधित गुटखा जहा रखा गया था उस स्थान पर पुलिस ने छापेमारी की।

इस छापेमारी में पुलिस ने पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और 69 लाख 78 हज़ार रूपए के प्रतिबंधित गुटखा के पैकेट जब्त किए हैं।

इनके पास से दस किलो गांजा भी जब्त किया गया। इस मामले में पुलिस ने एक बोलेरो वाहन 7 सेलफोन 13 हजार 500 रुपये जब्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *